उप्र राज्य उच्च शिक्षा परिषद भवन का निरीक्षण एवं निदेशालय के कैंप कार्यालय का लोकार्पण महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आशियाना में सुबह 11 बजे।
विजय दिवस
राजभर एकता कल्याण समिति की ओर से महाराजा सुहेलदेव राजभर के 992वें विजय दिवस समारोह पर हवन-पूजन सुहेलदेव तिराहा लालबाग में सुबह 10 बजे।
ज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय पासी जागृति मंडल की ओर से जगदगुरु रामभद्राचार्य के बयान के विरोध में पैदल मार्च कलेक्ट्रेट गेट नंबर चार तक सुबह 11 बजे।
स्वास्थ्य शिविर
एप्स 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के स्थापना दिवस पर पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य शिविर गोमतीनगर मैक्स हॉस्पिटल सुबह 10:30 बजे।
आयोजन
केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू की ओर से विशेष अरदास आलमबाग गुरुद्वारे में सुबह 9 बजे। महापौर समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।
पूजन
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हनुमान सेतु मंदिर में पूजन करेंगे सुबह 9:45 बजे। बुद्धेश्वर चौराहा स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी व डॉ. नीरज सिंह पूजन करेंगे सुबह 10:30 बजे। हनुमान मंदिर निरालानगर में विधायक डॉ. नीरज बोरा सुबह 10:30 बजे, भूतनाथ मंदिर, बी-ब्लॉक, इंदिरानगर में विधायक ओपी श्रीवास्तव सुबह 10:30 बजे, छाछी कुआं, सुभाष मार्ग, यहियागंज में सांसद बृजलाल शाम 5 बजे, मौनी बाबा मंदिर, आलमबाग में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह पूजन करेंगे सुबह 10 बजे।
खेल
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया की ओर से पीजीटीआई नेक्सजेन गोल्फ टूर्नामेंट लखनऊ गोल्फ क्लब में सुबह आठ बजे से।