फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाटक
विज्ञापन

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह के तीसरे दिन बीएम शाह प्रेक्षागृह में नौटंकी ये कैसा इंसाफ का मंचन दोपहर 3:30 बजे, नाटक बालिगंज-1990 का मंचन शाम 6:30 बजे।



सेमिनार

बेगम हजरत महल की 147वीं पुण्यतिथि पर हजरतगंज स्थित बेगम हजरत महल पार्क में सेमिनार सुबह 8:30 बजे।



जागरूकता कार्यक्रम

आशियाना स्थित महाराजा बिजली पासी स्नातकोत्तर विद्यालय में महिलाओं की सुरक्षा एवं विशाखा गाइडलाइन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम दोपहर 12 बजे।



इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया की ओर से काकोरी के पंचायत भवन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम दोपहर 1 बजे।



सांस्कृतिक कार्यक्रम

पं. रविशंकर म्यूजिक फाउंडेशन की ओर से संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में भारत रत्न पं. रविशंकर की 107वीं जयंती पर संगीत की धुनों में भारत की आत्मा कार्यक्रम शाम 5:30 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रकाश पर्व

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्व यहियागंज के श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी गुरुद्वारा में सुबह 7:30 बजे से।



गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मानसरोवर की ओर से कानपुर रोड स्थित एलडीए कॅालोनी में गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 405वां प्रकाश उत्सव शाम 6:30 बजे से।



सम्मेलन

फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उप्र. की ओर से भागीदारी भवन में प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन सुबह 10 बजे से, मंत्री असीम अरुण रहेंगे।



हर्षोल्लास दिवस

आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से वृंदावन योजना में एएलएस अकादमी में पुरानी पेंशन से संबंधित आदेश जारी होने पर हर्षोल्लास दिवस।



रोजगार मेला

अलीगंज राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेला सुबह 10 बजे से



बैठक

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की ओर से सदर स्थित वाल्मीकि चैाक पर उज्जैन से राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज के आगमन पर माल्यार्पण कार्यक्रम सुबह 11 बजे, सदर थाने के पास कबीर इन गेस्ट हाउस में बैठक दोपहर 12 बजे, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहेंगे।



स्थापना दिवस

राष्ट्रीय नाई सविता सलमानी विकास मंच की ओर से प्रेसक्लब में मंच का स्थापना दिवस कार्यक्रम दोपहर 2 बजे।



कार्यशाला

समग्र शिक्षा एवं संपर्क फाउंडेशन की ओर से एआई भविष्य की सोच, आज का समाधान विषय पर कार्यशाला इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 9:30 बजे



खेल

सांसद खेल महाकुंभ का दूसरा दिन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह आठ बजे से।



फजलुर रहमान मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता चंद्रभानु गुप्त मैदान में शाम चार बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें