लखनऊ। चारबाग फोरलेन आउटर का काम तेज हो गया है। दिलकुशा में ट्रैक के किनारे लोहे की बाउंड्री बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे ट्रैक पर पशुओं की आवाजाही आसानी से रोकी जा सकेगी। आउटर फोरलेन हो जाने से ट्रेनों को चारबाग स्टेशन के बाहर रोकने के झंझट से मुक्ति मिलेगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने चारबाग स्टेशन से दिलकुशा व आलमनगर की ओर फोरलेन ट्रैक की योजना बनाई गई है। अभी दो रेलवे लाइन दिलकुशा व आलमनगर आउटर के लिए हैं। इस कारण रोजाना चारबाग आने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनों ट्रेनों को आउटर पर आधे से डेढ़ घंटे तक रोकना पड़ता है। चारबाग में प्लेटफॅार्म खाली होने व ट्रैक क्लियर मिलने पर ट्रेनों को स्टेशन तक लाया जाता है।