ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से संस्था का 20वां स्थापना दिवस समारोह केजीएमयू स्थित कलाम सेंटर के हॉल नंबर 419 में शाम 4 बजे से।
लविवि के गणित विभाग की ओर से भास्कर गणित परिषद के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजन गणित विभाग में सुबह 10 बजे।
संगोष्ठी
रामेश्वरी नेहरू स्मृति समारोह की ओर से स्त्री विमर्श केवल अस्मिता विमर्श नहीं विषय पर संगोष्ठी कैसरबाग स्थित बलराज साहनी सभागार में अपराह्न 3:30 बजे से।
महफिल
तंजीमुल मकातिब की ओर से इमाम जैनुल आब्दीन की विलादत पर दो दिवसीय जश्न ए विलादत और वेबिनार गोलागंज स्थित तंजीमुल मकातिब के हॉल में दोपहर 2:30 बजे।
चिकित्सा शिविर
ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन और एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन की ओर से फ्री मेगा मेडिकल कैंप इंदिरा नगर तकरोही स्थित मदरसा जामिया दारुल मसऊद में सुबह 10:30 बजे से।
भजन व लोकगीत संध्या
माया फाउंडेशन की ओर से हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय माया भट्ट की जयंती पर भजन व लोकगीत संध्या विराजखंड स्थित होटल नक्षत्र में शाम 5 बजे से।
फैशन वीक
मई ड्रीम ग्लोबल संस्था की ओर से तीन दिवसीय रिवायत फैशन वीक की शुरुआत अवध शिल्प ग्राम में रात 8 बजे से।
एल्युमिनी रीयूनियन
यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद के एल्युमिनी एसोसिएशन ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी की ओर से दो दिवसीय रीयूनियन समारोह की शुरुआत शहीद पथ स्थित आईआईडीएम इको सेंटर में सुबह 10:30 बजे से।
वंदे भारत की रवानगी
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की रवानगी का कार्यक्रम सुबह 7 बजे से।
एथलेटिक मीट
जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में चल रही 53वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन समारोह परिसर के स्पोर्ट्स ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे से।
डांडिया
उत्तराखंड महापरिषद की ओर से बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में डांडिया नाइट समारोह शाम 6 बजे से।
सम्मान समारोह
सुदर्शन-अंबेडकर युवा महासभा की ओर से विधानसभा मार्ग स्थित सहकारिता भवन में छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह सुबह 10 बजे।
खाद्यान्न वितरण
जिले की सभी उचित दर विक्रेता की दुकानों पर निशुल्क खाद्यान्न वितरण सुबह 8 बजे।
सम्मेलन
इंडियन सोसाइटी ऑफ हेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन (आईएसएचबीटी) के 66वें वार्षिक सम्मेलन का तीसरा दिन कानपुर रोड स्थित होटल हॉलीडे इन में सुबह 11 बजे।
खेल
राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में सुबह 10 बजे से।
सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता चंद्रभान गुप्त मैदान में दोपहर 3 बजे से।