फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने विरोध के बीच कई इलाकों से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की टीमों ने अलग-अलग कई इलाकों में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की। जोन तीन की टीम ने अलीगंज में नीरा नर्सिंग होम से लेकर कपूरथला चौराहा तक 20 गुमटियां हटाई गईं, काउंटर, बेंच व सिलेंडर भी जब्त किए गए। जोन चार की टीम ने अर्जुनगंज, अहिमामऊ और गोमती नगर के विभूति खंड में अभियान चलाया। इस दौरान गंदगी फैलाने वालों से आठ हजार रुपये और प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर छह हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

रामकी की कूड़ा गाड़ी की सीज, कंपनी को नोटिस
नगर निगम जोन तीन के जोनल सेनेटरी अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि शुक्रवार को महानगर में निरीक्षण के दौरान रामकी की कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ी की जांच की गई तो उसमें कबाड़ भरा था। जानकारी ली गई तो पता चला कि चालक कूड़े से कबाड़ निकालकर बेचता था, जबकि उसे वह प्लांट पर भेजना होता है। इसके बाद गाड़ी को निरालानगर स्थित यार्ड में खड़ा करा दिया गया है और कंपनी को नोटिस जारी किया गया है कि वह ऐसे कर्मचारियों और सुपरवाइजरों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें