फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तक मेला
विज्ञापन


चारबाग स्थित रवींद्रालय परिसर में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले के दूसरे दिन वंदेमातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कैनवास पर चित्रण सुबह 10 बजे, रश्मि गुप्ता की पुस्तक पर चर्चा 11 बजे, मंजुश्री संस्था की संगोष्ठी 12:30 बजे, कथा संग्रह प्रेम एक नदी का विमोचन दोपहर 2 बजे, डॉ. अमिता दुबे की कृति भावसुमन की सुगंध का विमोचन दोपहर 3 बजे।

सम्मान समारोह

सीएसआईआर-एनबीआरआई की ओर से बोगनविलिया उत्सव-2026 के विजेताओं को पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह बोटैनिक गार्डन के सेंट्रल लॉन में शाम 4:30 बजे से।
सोनचिरैया संस्था की ओर से महिला लोक कलाकारों के सम्मान में लोक निर्मला सम्मान समारोह गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे लॉन में शाम 6:30 बजे से।
विज्ञापन

साइकॉन संस्था की ओर से वैलेडिक्टरी फंक्शन एंड अवार्ड सेरेमनी गोमतीनगर स्थित हिल्टन होटल में शाम 4 बजे से।

क्लब ऑफ लखनऊ की ओर से वैज्ञानिक व अभिनेता पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी का सम्मान समारोह गोमतीनगर स्थित होटल रनबीर्स में शाम 7 बजे से।

होली मिलन

निर्मल जनकल्याण एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से मकबूलगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर के लॉन में दोपहर 12 बजे से।

कायस्थ महासभा की ओर से होली मिलन समारोह जानकीपुरम विस्तार सेक्टर 6 स्थित केंद्रीय विहार कालोनी में शाम 7 बजे से।

बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद की ओर से होली मिलन समारोह गोमतीनगर स्थित एल्डिको ग्रीन कॉलोनी के एफिल क्लब सभागार में शाम 4 बजे से।

अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ की ओर से होली मिलन समारोह परिवर्तन चौक स्थित वाल्मीकि आश्रम में शाम 5 बजे से।

लखनऊ समस्त डिपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति व न्यूज पेपर्स हाकर्स एसोसिएशन चारबाग व बाराबिरवा की ओर से होली मिलन समारोह लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में शाम 7 बजे से।

अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की ओर से होली मिलन व प्रांतीय शपथ ग्रहण समारोह कैसरबाग स्थित राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शाम 5:30 बजे से।

पुष्पांजलि

बहुजन समाज पार्टी की ओर से कांशीराम की 92वीं जयंती पर आलमबाग जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से।

कांशीराम की 92वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी की ओर से बहुजन समाज दिवस को पीडीए दिवस के रूप में मनाने का समारोह कैसरबाग स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह 11 बजे से।

विमोचन

कवि प्रेमप्रकाश राय के काव्य संग्रह चांद हुआ नाराज का विमोचन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व विधायक ओपी श्रीवास्तव की मौजूदगी में गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में शाम 4 बजे।
विज्ञापन


नमन प्रकाशन लखनऊ की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ शंभुनाथ की स्मृति में डॉ. अमिता दुबे की कृति भावसुमन की सुगंध का विमोचन रवींद्रालय के पुस्तक मेला में दोपहर 3 बजे से।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान विपिनखंड गोमतीनगर में चांद हुआ नाराज पुस्तक का विमोचन करेंगे शाम 4 बजे।

पुस्तक व काव्य पाठ

जनवादी लेखक संघ की ओर से कविता की जमीन कार्यक्रम के तहत व्याख्यान व काव्यपाठ निशातगंज स्थित कैफी आजमी एकेडमी में दोपहर 3:30 बजे से।

लेखिका सोना बहादुर की पुस्तक एन इनविटेशन टू फीस्ट का पाठ सत्र और चर्चा कैसरबाग में जेसी बोस रोड स्थित सनतकदा कार्यालय में शाम 5 बजे।

रंगोली प्रतियोगिता

नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नारी एक रूप अनेक, रंगोली प्रतियोगिता 2026 सीजन 5 चारबाग स्थित रविंद्रालय सभागार में दोपहर 12:30 बजे से।

स्वास्थ्य शिविर

श्री सत्य साई सेवा संस्थान लखनऊ की ओर से दिल विदाउट बिल मेगा हार्ट कैंप का आयोजन आशियाना स्थित चांसलर क्लब में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक।

सुंदरकांड व भंडारा

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से सुंदरकांड व भंडारा शहीद भगत सिंह वार्ड-2 स्थित नारायण सिटी में दोपहर 2 बजे से।

उद्घाटन

बीएन हॉस्पिटल की ओर से संस्थान का उद्घाटन समारोह बीएन कॉम्प्लेक्स परिसर बख्शी का तालाब में सुबह 11 बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें