उत्तरायणी कौथिग
बीरबल साहनी मार्ग पर पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तरायणी कौथिग के आठवें दिन सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं व उत्तराखंड के लोकगायक चंद्र प्रकाश की प्रस्तुति शाम 6 बजे से।
जल अर्पण
जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस समारोह मोहनलालगंज के ग्राम पंचायत कुढ़ा में सुबह 11 बजे।
बैंड की प्रस्तुति
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सेना बैंड की प्रस्तुति गोमतीनगर के जनेश्वर मिश्रा पार्क गेट नंबर 2 पर शाम 4 बजे।
कार्यशाला
उप्र राज्य महिला आयोग की ओर से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के विषय में कार्यशाला गोमतीनगर स्थित आयोग सभागार में सुबह 11 बजे।
सम्मेलन
86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन का समापन समारोह विधानसभा परिसर में दोपहर 12:30 बजे से।
उप्र टेंट, कैटर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से व्यापारियों का पारिवारिक सम्मेलन अलीगंज यूपी महोत्सव मेला परिसर में शाम 6 बजे।
संकीर्तन/कथा
श्री श्याम परिवार की ओर से संकीर्तन बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर के पास गोमती तट पर शाम 6 बजे।
श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन राम दास का हाता कैंट में दोपहर 3 बजे से।
सम्मान समारोह
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी का स्वागत व सम्मान जन नारायण इंटर कॉलेज चारबाग में दोपहर 2 बजे।
बैठक
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर आधारित रैंकिंग व ग्रेड पर डीएम की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार दोपहर 12:30 बजे।
प्रदर्शनी
आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से प्रदर्शनी व मेला एसपी मार्ग कैंट दोपहर 12 बजे
खेल
पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ सेंट्रल एकेडमी स्कूल सेक्टर 9 इंदिरा नगर में दोपहर 12 बजे।
यूपी और झारखंड के बीच होने वाले रणजी मुकाबले से पहले टीमों को अभ्यास इकाना स्टेडियम में सुबह दस बजे से।
बीए नकवी एडवोकेट मेमोरियल वीमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सेज क्रिकेट ग्राउंड में सुबह नौ बजे से।