फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
व्याख्यान
विज्ञापन

लविवि की डॉ. राम मनोहर लोहिया शोध पीठ की ओर से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर विशेष व्याख्यान समाजशास्त्र विभाग के डीपी मुखर्जी सभागार में दोपहर 12 बजे। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज सिंह उपस्थित रहेंगे।

नाटक

बिम्ब सांस्कृतिक समिति की ओर से नाटक ब्लैक होल का मंचन कैसरबाग के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शाम 7 बजे।

बैठक

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की कार्य समिति की बैठक गोमतीनगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में दोपहर 12:15 बजे।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण

सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल की ओर से अकबरी गेट नक्खास उद्योग व्यापार मंडल की नवनियुक्त कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह नक्खास के अकबरी गेट तिराहा पर दोपहर 2:30 बजे।
विज्ञापन




श्रीमद्भागवत कथा

संगीतमय श्रीमद्भागत कथा का आयोजन निशातगंज की गली नंबर चार के नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क स्थित चंद्रभालेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर 3 बजे।

पुरस्कार वितरण

59वीं प्रकाश चंद्र घोष स्मृति अखिल भारतीय पूर्णांग बंगाली नाटक प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण शिवाजी मार्ग स्थित बंगाली क्लब में शाम 7:30 बजे।

भोज

नागरिक सेवा समिति की ओर से समरसता भोज गोमतीनगर स्थित नेहरू एन्क्लेव के श्रीराम पार्क में दोपहर 1 बजे।

शांति धारा

गोमतीनगर के अभिषेक जैन मंदिर में शांति धारा कार्यक्रम सुबह 7 बजे।

गुरु सिमरन

कानपुर रोड स्थित गुरुद्वारा मानसरोव की ओर से गुरु सिमरन कार्यक्रम शाम 6 बजे।

लोकगीत कार्यशाला

गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से लोकगीत कार्यशाला गोमतीनगर के वास्तु खंड स्थित संस्थान भवन में दोपहर 3 बजे।

खेल

सी डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत लखनऊ कोल्ट्स और यूनिटी अकादमी के बीच मुकाबला स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड (जयपुरिया स्कूल आलमबाग) में सुबह नौ बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें