नगराम। कुबहरा गांव के बाहर सरसों के खेत में बुधवार सुबह मानव कंकाल मिला। उसके पास मिली साड़ी व चप्पल देखकर 12 दिसंबर से लापता महिला के पति और मायके वालों ने उसकी पहचान की। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया व हंगामा किया।
पुलिस ने पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है। पुलिस का मानना है कि कंकाल लापता महिला का ही है पर इसकी पुिष्ट डीएनए रिपोर्ट के बाद हो सकेगी।
एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह खेत में मानव कंकाल मिलने की सूचना पर वह और नगराम पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कंकाल से नमूने और पास पड़ी साड़ी व चप्पल को कब्जे में लिया। इस बीच कुबहरा गांव निवासी पीतांबर पहुंचे। उन्होंने साड़ी व चप्पल देखकर कंकाल की पहचान पत्नी पूनम (30) के रूप में की। इस बीच रामपुरा गांव से पहुंचे पूनम के मायके वालों ने भी कंकाल को बेटी के रूप में पहचानने का दावा किया।
मायके वालों ने किया हंगामा
रमपुरा गांव निवासी व्यापारी रावत की बेटी पूनम का विवाह नगराम कुबहरा गांव निवासी पीतांबर रावत से हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। पूनम के पिता ने बताया कि 12 दिसंबर को बेटी ससुराल से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। 13 दिसंबर को उसकी गुमशुदगी नगराम थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मायके वालों ने पीतांबर, उसके भाई व भाभी पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने पूनम के पति पीतांबर को हिरासत में लिया है।
डीएनए से होगी कंकाल की पहचान
एसीपी ने बताया कि कंकाल की सही पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। कंकाल और मायके वालों के नमूने लिए जाएंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का भी पता चल सकेगा। पूनम के घर और घटनास्थल के बीच 300 मीटर की दूरी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
खेत में मिला मानव कंकाल, मौके पर जुटी भीड़ और हंगामा करते लेागों को समझाते एसीपी मोहनलालगंज विक
खेत में मिला मानव कंकाल, मौके पर जुटी भीड़ और हंगामा करते लेागों को समझाते एसीपी मोहनलालगंज विक
खेत में मिला मानव कंकाल, मौके पर जुटी भीड़ और हंगामा करते लेागों को समझाते एसीपी मोहनलालगंज विक