फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंडल मार्च
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार के विरुद्ध और ग्वालियर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा के समर्थन में स्थानीय अधिवक्ताओं की ओर से शांतिपूर्ण कैडल मार्च उच्च न्यायालय के गेट नंबर-6 से उमेश चंद्र चौराहे तक दोपहर 3 बजे।

सम्मान समारोह

पं. जगदीश नारायण मिश्र स्मृति सभा की ओर से आदिनगरी लखनपुरी विषय पर परिचर्चा, सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी हजरतगंज स्थित उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में शाम 4 बजे। संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामृत्युंजय यज्ञ

राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मंदिर में तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन महामृत्यंजय यज्ञ सुबह 11 बजे व रुद्राभिषेक शाम 6:30 बजे से।

प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से पांच दिवसीय बैंकिंग के समर्थन में बैंककर्मियों का प्रदर्शन हजरतगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक।

पैदल मार्च

वेनेजुएला पर अमेरिका की ओर से हमले के विरोध में वामपंथी दलों का मार्च परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक दोपहर 1 बजे।

संस्थापक दिवस

गौतम बुद्ध मार्ग पर स्थित विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज का संस्थापक दिवस समारोह दोपहर 12:15 बजे।

खेल

हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल दिलकुशा ग्राउंड में दोपहर एक बजे से।

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह दस बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें