फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कला प्रदर्शनी
विज्ञापन


राज्य ललित कला अकादमी की ओर से कला प्रदर्शनी का शुभारंभ कैसरबाग स्थित लाल बारादरी में दोपहर 3 बजे। मुख्य अतिथि आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन रहेंगे।
विज्ञापन


सम्मान समारोह

घृताक्षी संगीतशाला की ओर से गायन व नृत्य आधारित नमामि कृष्णम और गुरु सम्मान समारोह गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान में शाम 6 बजे।

तुलादान

श्री श्याम परिवार की ओर से बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में तुलादान कार्यक्रम में ठंड से बचाव के लिए बुजुर्गों को कंबल वितरण दोपहर 12 बजे।
विज्ञापन


लोकार्पण

लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योतिर्विज्ञान विभाग में आचार्य वराहमिहिर सभागार का लोकार्पण पूर्वाह्न 11 बजे।

शिवानंद जयंती

निरालानगर स्थित रामकृष्ण मठ में स्वामी शिवानंद जयंती पर आरती एवं भजन संध्या शाम 6:30 बजे।

सामूहिक विवाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 400 वर-वधू का विवाह मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में पूर्वाह्न 11:30 बजे।

प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रतीकात्मक प्रदर्शन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास स्व. बीएन सिंह की प्रतिमा के समक्ष दोपहर 1 बजे।

कैंडल लाइट सर्विस

असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च की ओर से क्रिसमस के मद्देनजर कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन अलीगंज स्थित चर्च परिसर में शाम 6 बजे।

खेल

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप अंडर 17 बालक-बालिका का आयोजन कुर्सी रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में सुबह 10 बजे।

वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के तहत चंडीगढ़ बनाम झारखंड का मुकाबला स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड (मोहान रोड) में सुबह नौ बजे से।

अंतरराष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट लीग सिटी मांटेसरी स्कूल (कानपुर रोड शाखा) में सुबह नौ बजे से।

एयरपोर्ट में दक्षिण अफ्रीका टीम का आगमन दोपहर 12 बजे। भारतीय टीम का आगमन शाम छह बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें