फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्राॅपर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में आरोपी घर छोड़कर भागे, मोबाइल बंद

Wed, 28 May 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्राॅपर्टी डीलर पर फायरिंग मामले में आरोपी घर छोड़कर भागे, मोबाइल बंद
विज्ञापन
लखनऊ। सर्वोदय नगर में खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर मुर्सलीन पर गोलियां बरसाने के मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को कई जगह दबिश दी, पर खाली हाथ रही।
विज्ञापन

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों फैसल, उसके भाई फैजल, साथी समृद्ध, अजय, शादाब फरमान, नदीम और अनिमेष सहित अन्य की तलाश में कई जगह दबिश दी, पर कोई आरोपी घर पर नहीं मिला। आरोपियों के कुछ करीबियों को पूछताछ के लिए उठाया है। आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। इससे सही लोकेशन मिलने में दिक्कत आ रही है। पुलिस की चार टीमें धरपकड़ में लगी हैं। मामले में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी विकासनगर निवासी अरशल गाजी और इंदिरानगर शिवपुरी कॉलोनी निवासी फैज अली को गिरफ्तार किया था। प्रॉपर्टी डीलर के भाई बाराबंकी के बहरौली निवासी असलम ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें