फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम की बुधवार दोपहर कुकरैल जंगल में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों शातिर चेन लुटेरे हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने की चेन, 10 हजार रुपये, दो तमंचे, तीन कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, गुडंबा के स्कॉर्पियो क्लब के पीछे कुकरैल जंगल में बुधवार दोपहर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रोका तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। वहीं दूसरे को पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। एडीसीपी प्राची सिंह के मुताबिक, घायल बदमाश असलम टांडा है। वह बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला के बेलहरा का रहने वाला है। वहीं उसका साथी सीतापुर के भदफर का रहने वाला अतीक है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर गुडंबा सतीश चंद्र साहू, एसआई असित यादव, मारूफ आलम, पिंकी, मुख्य आरक्षी अश्वनी दीक्षित, अवधेश गिरी, अनुज, राजकुमार व असद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें