फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में सवा तीन लाख घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस ने की पीड़ित महिलाओं की मदद

Sun, 07 Mar 2021 09:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घरेलू हिंसा - फोटो : social media
विज्ञापन
प्रदेश में एक साल में घरेलू हिंसा के सवा तीन लाख मामले सामने आए हैं। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर यूपी-112 द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है कि बीते एक साल में 3 लाख 27 हजार 833 मामले घरेलू हिंसा के सामने आए हैं। इसमें पुलिस ने पीड़ित महिलाओं को मदद पहुंचाई।
विज्ञापन


यूपी-112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के तहत 17 अक्तूबर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक 121509 महिलाओं को सहायता पहुंचाई गई है। घरेलू हिंसा के सवा तीन लाख से अधिक मामलों में पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की मदद की है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 300 महिला पीआरवी यूपी-112 की ओर से संचालित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक महिलाओं को स्कॉर्ट कर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। इस सुविधा का लाभ 518 महिलाएं ले चुकी हैं। इसी तरह महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए सवेरा योजना शुरू की गई है, जिसमें 170296 महिलाओं का पंजीकरण कराया गया है। एडीजी ने बताया कि महिलाओं को एक ही स्थान पर हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने के लिए महिला पावर लाइन-1090 और महिला सहायता लाइन-181 को भी यूपी-112 से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें