फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ में श्रद्धालुओं को लेकर कुंभ स्नान को जा रही बस आईआईएम तिराहे पर पलटी, 11 चोटिल

Wed, 29 Jan 2025 11:13 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस लखनऊ में आईआईएम तिराहे पर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी से प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस मंगलवार रात 2:30 बजे आईआईएम तिराहे पर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। घटना के समय अधिकांश श्रद्धालु सो रहे थे। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा, दरोगा सत्येंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बस से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री थे। ये सभी कुंभ स्नान के लिए बस बुक कराकर जा रहे थे। दुर्घटना में 11 लोग चोटिल हुए हैं। सभी को ट्रामा भेजा गया। इनमें से आठ लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि राजकुमारी (60), सुमन देवी और कल्लू का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


आशंका है कि बस चालक के झपकी आने से हादसा हुआ है। घटना के बाद चालक फरार हो गया। सभी यात्रियों को दूसरी बस से वापस घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें