पत्नी से अनबन होने और ससुराल में उत्पात मचाने पर भड़के ससुरालीजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को युवक को पीट-पीटकर मार डाला।
मृतक के भाई की तहरीर पर चार नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललिया थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने बताया कि अकबरपुर कलां निवासी राम प्रसाद उर्फ ननकने (35) की शादी कंजेभरिया निवासी मंगरे की बेटी सवित्रा से हुई थी।
मंगरे, राम प्रसाद व उसकी पत्नी रोजगार के सिलसिले में लुधियाना में रहते थे। एक माह पूर्व राम प्रसाद की पत्नी अपने पिता के साथ कंजेभरिया गांव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।
राम प्रसाद भी घर आया था। करीब दो सप्ताह पूर्व राम प्रसाद ससुराल गया और पत्नी की विदाई करने को कहा। ससुर मंगरे ने बेटी की दामाद से अनबन के चलते उसको विदा नहीं किया।