फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को विदा कराने आए दामाद को पीटकर मार डाला

Tue, 24 Mar 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से अनबन होने और ससुराल में उत्पात मचाने पर भड़के ससुरालीजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार को युवक को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


मृतक के भाई की तहरीर पर चार नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ललिया थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने बताया कि अकबरपुर कलां निवासी राम प्रसाद उर्फ ननकने (35) की शादी कंजेभरिया निवासी मंगरे की बेटी सवित्रा से हुई थी।

मंगरे, राम प्रसाद व उसकी पत्नी रोजगार के सिलसिले में लुधियाना में रहते थे। एक माह पूर्व राम प्रसाद की पत्नी अपने पिता के साथ कंजेभरिया गांव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।
विज्ञापन

 
राम प्रसाद भी घर आया था। करीब दो सप्ताह पूर्व राम प्रसाद ससुराल गया और पत्नी की विदाई करने को कहा। ससुर मंगरे ने बेटी की दामाद से अनबन के चलते उसको विदा नहीं किया।
विज्ञापन

10 दिन से कर रहा था उत्पात

वह बेटी को साथ लेकर लुधियाना चला गया। इसी बात से नाराज रामप्रसाद 10 दिनों से रात में कंजेभरिया गांव जाता था। जहां किसी के खेत व किसी के खलिहान में आग लगा देता था।

ससुराल के लोग तथा ग्रामीण राम प्रसाद की हरकतों से तंग आ गये थे। सोमवार रात करीब 11 बजे रामप्रसाद फिर कंजेभरिया पहुंच गया। उसे देखते ही ससुरालीजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया।

घेर कर उसे जमकर पीटा। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ लोगों बीच-बचाव कर गंभीर रूप से घायल राम प्रसाद को पीएचसी मथुरा बाजार ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने राम प्रसाद को सीएचसी शिवपुरा रेफर कर दिया।

रास्ते में ही राम प्रसाद की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई हनोमान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद तथा 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने नामजद आरोपियों का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें