फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72,825 शिक्षक भर्ती: फरवरी में मिलेंगे नियुक्तिपत्र

Sat, 23 Jan 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 72825 शिक्षकों की भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति की मांग कर रहे 1100 याचियों को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने 10 फरवरी तक नियुक्ति दिए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


नियुक्ति की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले 1100 अभ्यर्थियों ने 20 जनवरी से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सचिव के 10 फरवरी तक नियुक्ति पत्र जारी करने के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने धरना स्थगित कर दिया।

उन्होंने आश्वस्त किया कि तीन दिन में 1100 याचियों का डाटा ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सचिव ने सभी याचियों को गृह जनपद में नियुक्ति में वरीयता देने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 फरवरी तक लगभग 900 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। छूटे अभ्यर्थियों को 24 फरवरी के पहले डाटा पूर्ण करके नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


सचिव से वार्ता के दौरान सुजीत सिंह, अशोक द्विवेदी, नीरज राय, विजय दुबे, सुबोध, सलमान, नसीम, संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें