फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो से जुड़ी अहम खबर, नवंबर से शुरू होगा एक और रूट का निर्माण

Tue, 27 Sep 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नार्थ-वेस्ट कॉरिडोर पर केडी सिंह बाबू स्टेडियम के आगे नवंबर से मेट्रो रूट का निर्माण शुरू होगा। सोमवार को दिल्ली में हुई लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) की बोर्ड बैठक में स्टेडियम से मुंशीपुलिया तक 11 किमी लंबे एलिवेटेड रूट बनाने के लिए लार्सन एंड टब्रो (एलएंडटी) को चुना गया है।
विज्ञापन


रूट के निर्माण पर कुल 675.33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एमडी कुमार केशव ने बताया कि 26वीं बोर्ड बैठक में कंपनी के चयन की अनुमति का प्रस्ताव रखा गया था।

 बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव राजीव गौबा ने की। बोर्ड ने कंपनी चयन के लिए कांट्रैक्ट एलकेसीसी-7 को अनुमति दे दी है। इसमें एलएंडटी एलिवेटेड वायडक्ट (पिलर्स पर पटरी बिछाने के लिए पीयरकैप और यू-गर्डर लगाकर रूट बनाने का काम) निर्माण और स्टेशन निर्माण का कार्य करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए जरूरी तैयारी अक्टूबर के अंत तक कर ली जाएगी। इसमें यूटिलिटी शिफ्टिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर व मशीनरी जुटाना भी है। इसके बाद नवंबर के पहले सप्ताह में केडी सिंह बाबू स्टेडियम से आगे निर्माण शुरू किया जाएगा। कंपनी को यह काम अगले 24 महीने में पूरा करना होगा। इस काम को लेकर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक सभी तैयारियां पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन

85 करोड़ रुपये कम में कांट्रेक्ट किया हासिल

लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

मेट्रो रूट के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया में चार कंपनियां तकनीकी बिड में चुनी गई हैं। इनमें एनसीसी-एमबीजेड जॉइंट वेंचर्स, एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर्स, सिंप्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर्स और लर्सन एंड टर्बो शामिल थीं। प्रस्तावित लागत 760 रुपये से 85 करोड़ रुपये कम में एलएंडटी ने यह कांट्रेक्ट हासिल किया है।

आठ मेट्रो स्टेशन का होगा निर्माण
- केडी सिंह बाबू स्टेडियम
- लखनऊ यूनीवर्सिटी
- आईटी कालेज
- बादशाहनगर
- लेखराज मार्केट
- आरएस मिश्रा नगर
- इंदिरानगर
- मुंशीपुलिया

फैक्ट फाइल
- 11 किमी लंबा रूट
- 8 मेट्रो स्टेशन
- 675 करोड़ रुपये की लागत
- 2 साल में काम होगा पूरा
- 85 करोड़ रुपये एलएमआरसी ने बचाए

 केडी सिंह बाबू स्टेडियम से मुंशी पुलिया के टेंडर प्रक्रिया में एलएंडटी के नाम पर बोर्ड की मुहर लग गई है। नवंबर की शुरुआत में निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। प्राथमिकता सेक्शन से आगे भूमिगत रूट पर हम तीनों स्टेशन पर पहले ही काम शुरू करा चुके हैं। - कुमार केशव, एमडी, लखनऊ मेट्रो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें