लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन फॉर्म में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से फोटोग्राफ अपलोड न होने से अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित नहीं होंगे।
ऐसे अभ्यर्थियों को लखनऊ में विशेष परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दिलाई जाएगी। परीक्षा केंद्र पर इन अभ्यर्थियों की फोटो खींची जाएगी। बीएड प्रवेश परीक्षा तीन मई को प्रस्तावित है।
प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि इस साल परीक्षा के लिए 905 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पाली में सुबह आठ बजे से 11 बजे और दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी।