फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE एग्जाम: घूमेंगे 5 फ्लाइंग स्क्वॉड

Fri, 28 Feb 2014 09:36 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


इंटर में पहला पेपर अंग्रेजी का होगा, जबकि हाईस्कूल में तमिल, सिंधी, मराठी, रशियन, पेंटिंग, स्पैनिश और कश्मीरी का पेपर होगा।

लखनऊ में बोर्ड परीक्षा के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल मिलाकर करीब साढ़े 12 हजार स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।

सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर डॉ. जावेद आलम के अनुसार बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस और प्रशासन की मदद लेने के साथ ही बोर्ड ने खुद के पांच फ्लाइंग स्क्वॉयड गठित किए हैं। ये पांचों फ्लाइंग स्क्वॉयड घूम-घूमकर परीक्षा पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए पिछली बार 16 के मुकाबले इस बार दो परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची में नवयुग रेडियंस और लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर आई को भी शामिल किया है।

शनिवार को पहले दिन सुबह साढ़े 10 बजे से 12वीं में इंग्लिश इलेक्टिव, फंक्शनल इंग्लिश और इंग्लिश कोर हाईस्कूल में तमिल, सिंधी, मराठी, रशियन, पेंटिंग, स्पेनिश और कश्मीरी की परीक्षा होगी।

ये हैं शहर के परीक्षा केंद्र
केंद्रीय विद्यालय अलीगंज, केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर, केंद्रीय विद्यालय मेमौरा, केंद्रीय विद्यालय एएमसी, कैथेड्रल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर 14 और विकास नगर शाखा, बाल विद्या मंदिर स्कूल चारबाग, महर्षि विद्या मंदिर खास परीक्षा केंद्र हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा, केंद्रीय विद्यालय आईआईएम रोड, लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, स्टडी हॉल, एचएल पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, रेड रोज गोमतीनगर और राजाजीपुरम शाखा, नवयुग रेडियंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल और लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर-आई में भी सेंटर होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें