प्रदेश को कोषाधिकारी व लेखाधिकारी स्तर के पांच नए अधिकारी मिल गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन अधिकारियों को पहली नियुक्ति देने के साथ प्रशिक्षण के लिए वित्तीय प्रबंध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान लखनऊ भेजा गया है।
लखनऊ की सुनंदा मिश्रा व अजय आनंद, उन्नाव के सिद्धार्थ दीक्षित, गाजियाबाद के आशीष व मेरठ के विकास गौतम वित्त एवं लेखा समूह ‘ख’ के ग्रेड पे-5400 में चयनित हुए हैं। विशेष सचिव वित्त प्रकाश बिंदु ने इन अभ्यर्थियों को एक माह के भीतर ज्वॉइन करने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ में 510 अप्वॉइंटमेंट पर आ रहे 350 आवेदक
लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए रोजाना जारी 510 अप्वॉइंटमेंट पर लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, श्रावस्ती के आवेदक आते हैं। लेकिन इस समय 510 अप्वॉइंटमेंट के सापेक्ष औसतन 350 आवेदन ही पहुंच रहे हैं।
अप्वॉइंटमेंट का कोटा
- सेवा केंद्र पहले अब जारी
- लखनऊ 1080 510 350
- कानपुर 525 250 150
- गोरखपुर 850 405 300
- वाराणसी 750 375 275