फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग में अनैतिक कार्यों पर लगे लगाम, हो कार्रवाई

Tue, 28 Oct 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर ज्ञापन साैंपने के बाद सम्मान करते व्यापारी। 
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ होटल गेस्ट हाउस रेस्टोरेंट ओनर एसोसिएशन के बैनर तले व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि चारबाग में रेड लाइट एरिया जैसे माहाैल बन रहा है। वहां होने वाले अनैतिक कार्यों पर लगाम लगाने के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस पर उपमुख्यमंत्री ने अतिशीघ्र अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर माहौल सुधारने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। व्यापारियों ने इस दौरान उपमुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। बाद में व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। पुलिस कमिश्नर ने भी मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्णा, अमरनाथ चौधरी, वासुदेव करारा, पूर्व पार्षद रामू सान्डियाल, राजन श्रीवास्तव, मनोज राय, सुनील मिश्रा, रविंद्रपाल सिंह, अंकित महाजन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें