फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच हजार मूर्तियों का भू-विसर्जन

विज्ञापन
देव प्रतिमाओं को इकट्ठा करते स्वच्छ पर्यावरण सेना के संयोजक व पार्षद रंजीत सिंह। 
विज्ञापन
लखनऊ। स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना की ओर से बुधवार को देव मूर्ति भू-विसर्जन अभियान शुरू किया गया। 15 दिन तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन शहर से करीब पांच हजार मूर्तियां एकत्र की गईं। इन्हें गोमती नदी में प्रवाहित करने के बजाय झूलेलाल पार्क में गड्ढा खोदकर भूविसर्जित किया गया।
विज्ञापन

अभियान के संयोजक और मनकामेश्वर वार्ड के पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि दिवाली के बाद लोग मूर्तियां सड़क किनारे, पेड़ों के नीचे और नदी के पुलों पर छोड़ देते हैं। अभियान के तहत मनकामेश्वर, डालीगंज, निरालानगर और विवेकानंद पुरी वार्ड के घरों, गलियों और हनुमान सेतु के आसपास से मूर्तियां व विसर्जन सामग्री जुटाई गई।
रंजीत सिंह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को मूर्तियां और पूजन सामग्री नदियों या सार्वजनिक स्थानों पर छोड़ने के बजाय निर्धारित स्थान पर विसर्जित करने के लिए जागरूक करना है। इसमें पप्पू सिंह, रवि वाल्मीकि, पूर्णेश पाल, आशुतोष कुमार और शिव कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें