फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डफरिन अस्पताल में इमीडिएट कंगारू मदर केयर सेवा शुरू

विज्ञापन
डफरिन अस्पताल में इमीडिएट कंगारू मदर केयर सेवा शुरू।
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व स्तनपान सप्ताह पर सोमवार को वीरांगना अवंतीबाई जिला महिला चिकित्सालय में इमीडिएट कंगारू मदर केयर सेवा का शुभारंभ हुआ। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति मेहरोत्रा और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय दोहरे ने इसका उद्घाटन किया। यह सेवा समय से पहले और कम वजन वाले नवजातों को जन्म के तुरंत बाद मां की छाती से त्वचा-से-त्वचा संपर्क देगी। शुभारंभ के दौरान लेबर रूम में समय से पूर्व जन्मी 2.3 किलोग्राम की बच्ची को उसकी दादी ने इमीडिएट कंगारू मदर केयर देते हुए वार्ड में शिफ्ट किया।
विज्ञापन

डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बताया कि इसका लक्ष्य जन्म के पहले घंटे से हर नवजात को गुणवत्तापूर्ण देखभाल देना है। चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मचारी को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण मिला है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलमान खान ने इसका प्रदर्शन भी किया। उन्होंने बताया कि यह सेवा नवजात मृत्यु का खतरा 25 फीसदी, संक्रमण का खतरा 18 फीसदी और हाइपोथर्मिया का खतरा 35 फीसदी तक कम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें