फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गोंडा, गोरखपुर व कुशीनगर में ड्रोन की मदद से पकड़ी गई अवैध शराब

Sat, 09 Sep 2023 11:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के गोंडा, गोरखपुर और कुशीनगर में ड्रोन की मदद से अवैध शराब पकड़ी गई है। यह अभियान 10 सितंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के त्योहारों पर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश के बाद चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत प्रदेश में 44,589 जगहों पर छापे मारे गए। 5,890 अवैध कारोबारियों पर केस दर्ज कर 1916 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से 772 लोगों को जेल भेजा गया। 

विज्ञापन


गोंडा, गोरखपुर और कुशीनगर में ड्रोन की मदद से अवैध शराब बनाने की फैक्टरी को चिह्नित कर उन्हें नष्ट किया गया। प्रमुख सचिव आबकारी वीना कुमारी ने बताया कि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर 10 सितंबर तक अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव परिणाम: 'पीडीए' के प्रयोग, इंडिया का समर्थन और परिवार की एकजुटता ने सपा की आसान की राह
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: लोकसभा चुनाव से पहले जीत से इंडिया को ताकत, सहयोगी दलों को मिलेगी ऊर्जा; एनडीए के लिए बड़ा झटका


विभाग ने पहली बार ड्रोन कैमरों के माध्यम से ईट-भट्ठों तथा उसके आसपास के क्षेत्रों, नदियों के कछारों में चिह्नित कर छापे मारे। आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत ग्राम प्रधानों एवं चौकीदारों को भी मुहिम में जोड़ने के निर्देश दिये गये हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें