यूपी में शिया वक्फ संपत्तियों पर संचालित अवैध मदरसों का संचालन बंद होगा। यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने इन मदरसों को 31 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है।
शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने वक्फ संपत्तियों पर बगैर मान्यता के संचालित होने वाले मदरसों को अवैध करार दिया है।
उन्होंने सभी शिया वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लियों, प्रबंध कमेटियों व प्रशासकों को निर्देश जारी कर 31 जनवरी तक मदरसों को बंद कराने को कहा है।
तय तिथि के बाद मदरसों का संचालन पाए जाने पर वक्फ बोर्ड शिक्षा क्षेत्र में धोखाधड़ी करने व बगैर मान्यताप्राप्त किए मदरसा संचालित कर धोखा देकर धन उगाही करने जैसे धाराओं में संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराएगा।
ऐेसे मदरसों के संचालन में वक्फ के मुतवल्ली, प्रबंध कमेटी व प्रशासक को दोषी माना जाएगा।