फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में फिर पकड़ी गई गैस चोरी, एक हिरासत में

Thu, 23 Jan 2014 09:21 AM IST
ज्ञान सक्सेना,अमर उजाला /लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग व बांटमाप विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को आलमबाग क्षेत्र के पकड़ी इलाके में एक मकान पर छापा मार कर घरेलू सिलेंडरों से रसोई गैस चोरी के धंधे का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


जांच टीम ने मौके से 21 घरेलू , एक 19 किग्रा का व्यावसायिक और तीन पांच किग्रा के छोटे सिलेंडर,  स्पिंग बैलेंस, रिफलर व अन्य उपकरण बरामद कर सीज कर दिए।

मौके पर जब्त आंशिक भरे घरेलू सिलेंडरों की तौल में तीन सौ ग्राम से लेकर डेढ़ किलोग्राम तक घटतौली मिली। कार्रवाई के दौरान मौके से रीफिलिंग के धंधे में शामिल एक आरोपी पकड़ा गया, जिसे पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

आपूर्ति विभाग ने इस मामले में आवश्यक वस्तु वितरण अधिनियम की धारा 3/7 के तहत पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एडीएम आपूर्ति को मिली गोपनीय शिकायत के बाद एआरओ हजरतगंज अभय सिंह की अगुवाई में आपूर्ति व बांटमाप विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब आलमबाग  के पकड़ी इलाके में एक मकान पर छापा मारा।
विज्ञापन


कार्रवाई की भनक लगते ही मौके पर मौजूद तीन धंधेबाज तो भाग निकले लेकिन एक आरोपी जांच टीम के हत्थे चढ़ गया। आत्माराम नाम के इस आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

मकान के पिछले हिस्से के एक कमरे में घरेलू सिलेंडरों से रिफिलिंग का धंधा चलते पाया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि घरेलू बुकिंग में सप्लाई होने वाले सिलेंडरों से गैस की चोरी कर इसे पांच किग्रा व 19 किग्रा वाले व्यावसायिक सिलेंडरों में भर कर मोटा मुनाफा कमाया जाता था।

एक पखवारे में आलमबाग में दूसरा खुलासा   
आलमबाग इलाके में एक पखवारे के भीतर ही आपूर्ति विभाग ने घरेलू सिलेंडरों से गैस चोरी के दूसरे मामले का खुलासा किया है। इससे पूर्व जनवरी माह के पहले सप्ताह में मानक नगर क्षेत्र में रेलवे कालोनी के घर में सुनियोजित तरह से संचालित गैस रीफिलिंग के बड़े धंधे को पकड़ा गया था।

कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों द्वारा इलाके की एक गैस एजेंसी के कर्मियों पर इस खेल में सीधे शामिल होने का खुलासा किए जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी अभी तक आरोपित गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ बस नोटिस देने तक ही सीमित हैं।

आपूर्ति विभाग व तेल कंपनियों की इसी शिथिलता का फायदा उठा गैस एजेंसी हॉकर शहर के हर इलाके में अवैध रिफिलिंग के धंधे में सक्रिय हिस्सेदारी कर कमाई करने में लगे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें