अवैध कट के साथ ही इंदिरा नहर के पास बने इस कट पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ से लेकर अयोध्या तक हाईवे पर यातायात को सुगम बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) जगह-जगह बने अवैध कट बंद करेगा। अवैध कट वाले स्थानों पर मेटल बीम लगाए जाएंगे।