फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन घोटाला : सीबीआई की रिपोर्ट में तीन आईएएस अफसरों की संलिप्तता की पुष्टि

Thu, 29 Aug 2019 01:12 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सपा शासनकाल में हुए खनन घोटाले की जद में आए तीन आईएएस अफसरों पर शिकंजा कसने लगा है। सीबीआई ने इन तीनों अफसरों की इस घोटाले में संलिप्तता की पुष्टि करते हुए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजी है। माना जा रहा है कि सरकार इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ कठोर कदम उठा सकती है। 
विज्ञापन


योगी सरकार ने पिछले दिनों कार्रवाई करते हुए तीनों अफसरों बुलंदशहर के जिलाधिकारी अभय कुमार, आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी देवीशरण उपाध्याय और कौशल विकास मिशन और प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक विवेक को उनके पदों से हटा कर प्रतीक्षारत कर दिया था। जिस समय यह घोटाला हुआ अभय फतेहपुर में डीएम थे। 

ऐसे ही विवेक देवरिया के जिलाधिकारी थे और देवीशरण देवरिया में ही एडीएम के पद पर तैनात थे। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में इन अफसरों की संलिप्तता के कुछ प्रमाणों का भी हवाला दिया है। इसके अलावा उनके कई करीबियों के बारे में भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें