डफरिन अस्पताल की जमीन पर खुला गैराज और बाहर लगा जाम।
लखनऊ। डफरिन अस्पताल पहुंचने की राह आसन नहीं है। इमरजेंसी के मुख्य गेट पर अवैध पार्किंग की वजह से जाम की स्थिति रहती है। एंबुलेंस से लेकर मरीज आए दिन जाम में फंसकर जूझते रहते हैं, मगर जिम्मेदारों की सेहत पर फर्क नहीं पड़ रहा है। अहम बात यह है कि अस्पताल के पिछले हिस्से में खाली पड़ी करीब 10 हजार स्क्वायर फीट से अधिक की जमीन पर गैराज खुल गया और अस्पताल प्रशासन शांत बैठा रहा। अब अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर खुले गैराज को हटवाया जाएगा।
डफरिन अस्पताल के मुख्य मार्ग की सड़क करीब 30 फीट चौड़ी है। सड़क के आधे हिस्से में अवैध पार्किंग व दुकानें सजी हैं। ऐसे में रोड संकरी होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। वाहन और एंबुलेंस आए दिन रेंग-रेंगकर निकलते हैं। इस दौरान गर्भवती को अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंचने में काफी समय लगता है, मगर अफसर इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीज-तीमारदार अपने वाहन मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग में खड़ा कर देते हैं। इससे जाम लगता है।
वहीं, अस्पताल की खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग बनाने के बजाय वहां मोटर गैराज खुल गया है। इसकी जानकारी अफसरों को होने के बाद भी गैराज को खाली कराकर वहां पार्किंग तक नहीं बनाई जा रही है। सीएमएस डॉ. रंजना प्रसाद ने बताया अस्पताल के पिछले हिस्से में खाली पड़ी जमीन अस्पताल की है। उस जमीन पर खुले गैराज को हटवाया जाएगा, ताकि वहां पार्किंग बनाई जा सके।
डफरिन अस्पताल की जमीन पर खुला गैराज और बाहर लगा जाम।
डफरिन अस्पताल की जमीन पर खुला गैराज और बाहर लगा जाम।
डफरिन अस्पताल की जमीन पर खुला गैराज और बाहर लगा जाम।