फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फ्लैट में भी शुरू हो गया अवैध निर्माण, सर्विस एरिया में भी किया कब्जा

Sun, 29 Apr 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

अब अपार्टमेंट में भी अवैध निर्माण शुरू हो गए हैं। आवंटी पूरी बिल्डिंग के एलीवेशन और ढांचे को ही बदल दे रहे हैं। इससे सुंदरता तो खराब हो ही रही है, इमारत के भी कमजोर होने की आशंका बढ़ रही है।

विज्ञापन


गोमतीनगर विस्तार के नए अपार्टमेंट भी इस समस्या से अछूते नहीं है। बड़ी संख्या में फ्लैटों में अवैध निर्माण आवंटियों ने कर लिए हैं। इसके लिए फ्लैट के बाहर बालकनी या सर्विस एरिया के लिए छोड़ी गई जगहों पर कब्जा किया जा रहा है। अवैध निर्माण करने वालों में सरस्वती अपार्टमेंट के महंगे पेंट हाउस से लेकर सुलभ आवास तक के आवंटी शामिल हैं।

बिल्डिंग के कमजोर होने की आशंका

एलडीए के इंजीनियरों का कहना है कि बिल्डिंग प्लान बनाते समय बाहरी एलीवेशन को निर्माण का भार सहने की क्षमता के अनुरूप रखा जाता है। अगर आवंटी बिना अनुमति बदलाव करेंगे तो बिल्डिंग पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता है। इससे बिल्डिंग को नुकसान होने की आशंका बढ़ती है।
विज्ञापन

बाहरी बदलाव पर पूरी तरह प्रतिबंध

एलडीए के अधीक्षण अभियंता चक्रेश जैन का कहना है कि बाहरी एलीवेशन में किसी भी तरह के बदलाव या छेड़छाड़ की अनुमति नहीं है। आवंटन के समय ही आवंटी को इसके बारे में बता दिया जाता है। यह प्रतिबंध बिल्डिंग की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। अगर किसी आरडब्ल्यूए को ऐसे अवैध निर्माण मिलते हैं तो उन्हें एलडीए को रिपोर्ट करना चाहिए। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें