विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रदेश में अवैध खनन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खनन का कारोबार प्रदेश के बजट से भी बड़ा है। उन्होंने अवैध खनन से हथिनी कुंड बैराज को खतरा बताया।
खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने बुधवार को विधानसभा में 36 करोड़ 26 लाख 20 हजार रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि लगाना आसान है। अवैध खनन पर जांच चल रही है। हमने सोनभद्र में एक दिन में पौने पांच करोड़ रुपये की वसूली कराई।
बसपा सरकार में खनन से मात्र 388 करोड़ का राजस्व मिला जबकि सपा सरकार में वर्ष फरवरी तक 888 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।
कटौती प्रस्ताव रखते हुए बसपा के कृष्णपाल सिंह राजपूत ने कहा कि सपा कार्यकर्ता खनन के नाम पर गुंडा टैक्स की वसूली कर रहे हैं। इस विभाग को धन कमाने की फैक्ट्री बना दिया गया है। मंत्री का निजी राजस्व संग्रह चल रहा है।