फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के यूथ्स ने तैयार किया शेयरचैट ऐप, जरूर डाउनलोड करना चाहेंगे आप

Thu, 09 Jun 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शेयरचैट तैयार करने वाले स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूबे के होनहार युवाओं ने फेसबुक और ट्विटर जैसे अंतरराष्ट्रीय सोशल साइट्स से मुकाबला करने को शेयरचैट नाम से एक एप्लीकेशन तैयार किया है। महज 3.5 एमबी साइज का यह एप हिंदी, मराठी, मलयालम और तेलुगु भाषी लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहा है। 
विज्ञापन


पिछले छह महीने में शेयरचैट को लगभग 9.6 लाख लोग अपने फोन में डाउनलोड कर चुके हैं। उधर, हाल ही गूगल द्वारा आयोजित एक इवेंट में इस एप को देश के टॉप छह एप्लीकेशन में चुना जा चुका है। 

एप तैयार करने वालों की टीम में लखनऊ के फरीद अहसन, गोरखपुर के भानु सिंह और दिल्ली के अंकुश सचदेवा शामिल हैं। सभी आईआईटी कानपुर के छात्र रहे हैं। इन युवाओं ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2015 में शेयरचैट का बीटा वर्जन लॉन्च किया था, लेकिन सभी के लिए इसे दिसंबर में लॉन्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, शेयर चैट की खास‌ियत

इस एप टीम के साथ काम कर रहे आदित्य राज ने बताया कि भारत में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो फेसबुक या ट्विटर को उसके मौजूदा स्वरूप में पसंद नहीं करते। वे अपनी भाषा और शैली चाहते हैं। शेयरचैट में यूजर्स अपनी पसंद की भाषा चुनकर वही सब पोस्ट कर सकते हैं, जो फेसबुक या ट्विटर पर करते हैं। 

पर, शेयरचैट के जरिये यह कंटेंट दूसरे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा सकता है। यही नहीं, यह एप लोगों को जोड़ने, उनके फॉलोअर बनने आदि के विकल्प भी देता है। दरअसल, इस एप में फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप के जैसे कई अहम फीचर शामिल हैं। फरीद और भानु कहते हैं कि डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया का चलन तेज होने से शेयरचैट को और तेजी से लोकप्रियता हासिल होगी। 

क्या खास है इस एप में
- वीडियो, फोटो, टेक्स्ट कंटेंट आदि शेयर किया जा सकता है।
- दूसरे एप्लीकेशन को जोड़ने की क्षमता।
- सोशल मीडिया में चल रहे लेटेस्ट ट्रेंड्स को यह खुद ही यूजर्स तक पहुंचाता है।
- विभिन्न निजी व सरकारी सेवाओं से जुड़ने में मदद करता है।
- यूजर्स की जरूरत के अनुसार उसे कंटेंट देने की क्षमता।
- हल्के साइज का कंटेंट होने से यूजर्स को तेज ब्राउजिंग में मदद मिलती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें