फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: असम के विकास में शामिल होने के लिए आईआईए ने दिए प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से लखनऊ में जनभवन में मुलाकात की। बैठक के दौरान राज्यपाल ने असम की वर्तमान विकास नीतियों और औद्योगिक प्रगति के बारे में प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी।
विज्ञापन

आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उद्योग प्रतिनिधियों ने असम के विकास में सहयोग के लिए अपने प्रस्ताव दिए। आईआईए ने असम में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध आयुष उत्पादों और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर कार्य करने का प्रस्ताव रखा। नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उद्यमिता विकास के लिए आपसी सहयोग पर सहमति जताई गई।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की सहायता के लिए आईआईए के ‘नॉलेज बैंक’ के जरिये तकनीकी और रणनीतिक जानकारी साझा करने का प्रस्ताव दिया गया। उत्तर प्रदेश के उद्योगों में जनशक्ति की जरूरत को देखते हुए, प्लेसमेंट और औद्योगिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में आपसी तालमेल बिठाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें