फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी ठान ले तो उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बन सकता है : सीएम योगी

Wed, 23 Oct 2019 01:26 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंगलवार को योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में युवा पीढ़ी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुझे कहते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि सबसे अधिक युवा उत्तर प्रदेश में है। अगर युवा पीढ़ी ठान ले तो उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बन सकता है। यह बात उन्होंने कालीचरण पीजी कॉलेज के नवनिर्मित शताब्दी विस्तार भवन के लोकार्पण समारोह में कही। इस दौरान मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सहित कई अन्य मंत्री मौजूद थे। 
विज्ञापन


सीएम ने युवाओं से कहा कि महाविद्यालय एक अच्छी दिशा में जा रहा है। हम जानते है कि भारत मे ज्ञान की परंपरा के आदान प्रदान पर विश्वास करती है। ज्ञान व अच्छे विचार प्राप्त करने में तत्पर रहना पड़ेगा। एक योग्य नागरिक के रूप में हमारा दायित्व है। 

सीएम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नित नए प्रयोग किये जा रहे है। यूपी सरकार के काम का असर देखने को मिल रहा है। दवा कड़वी होती है लेकिन लाभकारी होती है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधारने का प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन

हम सभी को देखना होगा कि युवा ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र और समाज निर्माण में हो।
 
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का रचनात्मक उपयोग किया जाए, इसका दुरुपयोग नुकसान पहुंचा सकता हैं। सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना भी आती है, जिसका नियंत्रण नही होता वह भस्मासुर बन जाता है। इसलिए सोशल मीडिया का उपयोग नियंत्रित करें।
विज्ञापन

वहीं मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि आप सभी छात्रों और शिक्षकों को इतनी प्रसन्नता होगी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 100 साल से ज्यादा पुराने कॉलेज में आये हैं। मैं किसी न किसी रूप में इस कॉलेज से जुड़ा रहा हूं। लखनऊ में कालीचरण जी ने निजी संपत्ति दान कर कॉलेज की स्थापना की थी। 

राज्य पाल ने कहा कि 1896 में जब स्कूल ही नहीं होते थे तब पीजी कॉलेज की स्थापना का विचार किया था। आज इस कॉलेज से निकले बच्चों ने अलग अलग क्षेत्रों में अपना नाम हासिल किया था। कालीचरण जी ने उस समय ही रोजगार परक शिक्षा की योजना बनाई थी। 

इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि हम पीजी कॉलेज को डीम्ड यूनिवर्सिटी बनाएंगे। राज्यसभा सांसद संजय सेठ और अधिवक्ता निर्मल सेठ कॉलेज में पुस्तकालय और प्रयोगशाला बनाएंगे। वहीं मोहसिन रजा ने भी विधायक निधि से 25 लाख देने को घोषणा की।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, महेंद्र सिंह, राज्यसभा सदस्य संजय सेठ और महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें