फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः 25 से चार दिन इन स्थानों पर सजेगा फुटकर पटाखा बाजार, यहां लगने वाली दुकानों को किया शिफ्ट

Wed, 23 Oct 2019 01:19 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में दीपावली पर शहरी व ग्रामीण इलाकों में 42 स्थानों पर 25 अक्तूबर से चार दिन फुटकर पटाखा बाजार सजेंगे। फुटकर बिक्री लाइसेंस प्राप्त करने वाले कारोबारी शुक्रवार 25 अक्तूबर को धनतेरस पर सुबह दस बजे से पटाखा बाजार में अपनी दुकानें सजा कर शाम से बिक्री शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन


इन दुकानों पर सोमवार शाम पांच बजे तक बिक्री हो सकेगी। यह जानकारी शस्त्र अनुभाग प्रभारी व एडीएम सिटी पश्चिम संतोष कुमार वैश्य ने दी। उन्होंने बताया कि फुटकर पटाखा बाजार के लिए क्षेत्रीय एसीएम अथवा एसडीएम व सीओ की गठित संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय सर्वे के बाद 43 थाना क्षेत्रों के 37 स्थानों को प्रस्तावित तौर पर चिह्नित कर लिया है बचे हुए छह थाना क्षेत्रों में पटाखा बाजार स्थल का चयन बुधवार तक पूरा हो जाएगा।

जिला प्रशासन 24 अक्तूबर से पुराने पटाखा बिक्री लाइसेंसों का नवीनीकरण शुरू करेगा। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के साथ रस्तोगी इंटर कालेज के खेल मैदान में भी 25 से 28 अक्तूबर तक पटाखा बिक्री को 22 दुकानों को लाइसेंस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मेट्रो रूट पर नहीं सजेगा कोई फुटकर बाजार

प्रतीकात्मक तस्वीर
एडीएम सिटी पश्चिम ने बताया कि शहर के मेट्रो रूट पर परंपरागत तौर पर सजने वाला कोई भी फुटकर पटाखा बाजार नहीं सजेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे चिह्नित स्थानों पर लगने वाले पटाखा बाजारों को नए स्थल का चयन कर शिफ्ट किया गया है।
इसके घेरे में एयरपोर्ट से लेकर ट्रांसपोर्टनगर, कृष्णानगर, आलमबाग, चारबाग, हुसैनगंज, हजरतगंज आईटी चौराहा, निशातगंज, महानगर, इंदिरा नगर व फैजाबाद रोड व मुंशी पुलिया रूट के इलाके चिह्नित कर पुराने पटाखा बाजार स्थल हटाए गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें