फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महाकुंभ के लिए बुक करानी हो बस तो करें फोन

Sat, 11 Jan 2025 08:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ के लिए लोगों को संसाधनों की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से बहराइच बस डिपो को 70 बसें दी गईं हैं। इसमें से 30 बसों का संचालन श्रावस्ती से किया जाएगा।
विज्ञापन

महाकुंभ के लिए चलने वाली बसें विशेष रंग की होंगी। इससे यात्रियों को पहचानने में समस्या न हो। इन बसों में से गिलौला बस स्टाॅप, लक्ष्मणपुर बाजार, सिरसिया सीएचसी से दो-दो बसों का संचालन किया जाएगा। साथ ही भिनगा बस स्टेशन व जमुनहा चौराहे से चार-चार बसों को संचालित किया जाएगा।
इन बसों को महाकुंभ के लिए बुक कराने से 50 सवारियों पर दो सवारियों को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। यह जानकारी देते हुए एआरएम ज्ञानचंद ने बताया कि मोबाइल नंबर 7897542229 व 8726005912 पर संपर्क कर इन बसों को बुक कराया जा सकता है। जिन स्थानों से अधिक सवारियां मिलेंगी वहां पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। (संवाद)

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें