फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लगातार आ रहा है बुखार तो फौरन डॉक्टर से मिलें

Fri, 29 Nov 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। दो-तीन दिन से ज्यादा आ रहा है बुखार तो बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। फौरन डॉक्टर से परामर्श लेकर ब्लड टेस्ट कराएं। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से मटियारी चौराहे पर लगे स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों ने मरीजों को यह जानकारी दी। शिविर में 79 लोगों ने सेहत की जांच करवाई।



शिविर में सबसे ज्यादा 48 लोगों की सीबीसी जांच की गई। साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लडग्रुप आदि की भी जांच की गई। डॉक्टरों ने बताया कि 48 लोगों का ब्लड प्रेशर, 19 लोगों की शुगर, 48 लोगों की एसपीओटू (ऑक्सीजन संतृप्ति), 5 लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच की गई। कुछ ने वजन व हाइट भी चेक करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ की मेडिकल वैन टीम से डॉ. सोमेंद्र रस्तोगी, फार्मासिस्ट मनीष पाल, स्टाफ नर्स नितिन श्रीवास्तव, लैब टेक्नीशियन सौरभ श्रीवास्तव आदि ने लोगों की जांच की। आयोजन ट्रांस गोमती आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में हुआ। सहयोगी में स्थानीय निवासी व व्यापारी फहीम, आदिल, मनजीत, अमित कुमार, राजेश, अकील, पप्पू रावत व अखिलेश दुबे का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें