फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेरी नहीं तो तुम्हें किसी और की नहीं होने दूंगा, बोल सिरफिरे ने युवती को मारा चाकू

Sun, 28 Jun 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घटना की फुटेज।
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर में आरडीएसओ ऑफिसर क्लब के बाहर शुक्रवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। मेहंदी खेड़ा निवासी विकास यादव ने राह चलती युवती को रोका और विरोध पर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। यह देखकर वहां पर भीड़ जमा हो गई। इस पर विकास ने चीखते हुए कहा कि अगर तुम मेरी नहीं हो सकती तो मैं तुम्हें किसी और की नहीं होने दूंगा। इतना बोलने के बाद आरोपी ने युवती की कमर में ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

सरेआम हुई इस घटना से वहां दहशत फैल गई। भीड़ में से एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए युवती को बचाने की कोशिश की तो विकास ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही विकास का भाई शिवा अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। शिवा अपने भाई विकास को लेकर साथियों के साथ वहां से भाग निकला। घायल युवती को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवती के परिजनों ने मानकनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह के मुताबिक विकास, शिवा और दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आलमबाग में दुकान पर काम करती है युवती
पुलिस के अनुसार, युवती आलमबाग में दुकान पर काम करती है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी विकास युवती का परिचित है। युवती दुकान से घर लौट रही थी तभी आरोपी ने उस पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें