फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ कल के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
केजीएमयू की रैली
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू प्रशासन की ओर से शनिवार को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ कल विषय को लेकर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक-मुक्त परिसर, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित स्वच्छता को बढ़ावा देना था। रैली का नेतृत्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन

कुलपति सोनिया नित्यानंद के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। इसमें स्वास्थ्य प्रशासक, नर्सिंग अधिकारी और विश्वविद्यालय पर्यावरण विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। रैली कुलपति कार्यालय से शुरू होकर विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। प्रतिभागियों ने बैनर और पोस्टर लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें