फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन नोटिस के बाद भी सुधार न हुआ तो डॉक्टर होंगे बाहर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। अब किसी भी स्वास्थ्य केंद्र से बिना कारण बताए चिकित्सक गायब नहीं हो सकेंगे। ऐसा होने पर अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं। सीएमओ का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को हर हाल में इलाज मुहैया कराना प्राथमिकता में है। लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ के अधीन 20 सीएचसी, 54 पीएचसी और 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) संचालित हो रहे हैं। कई केंद्रों पर चिकित्सक के अनुपस्थित रहने की शिकायतें आती है। सीएमओ ने सभी प्रभारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। बिना बताए गायब होने पर अधीक्षक से ही स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि समाज के हर तबके के व्यक्ति को समय से स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। इसको लेकर विभाग गंभीर है। डॉक्टर को तीन नोटिस जारी होने के बाद कार्य में सुधार न होने पर सेवाएं समाप्त कराने की संस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें