फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भिनगा-परसा मार्ग का हो दोहरीकरण तो विकास को लगे पंख

Wed, 20 Nov 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा से परसा जाने वाला मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस मार्ग से होकर आने जाने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग मार्ग की मरम्मत के साथ ही चौड़ीकरण की उम्मीद लगाए हैं, लेकिन अब तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।
विज्ञापन

जिले के कई हिस्सों में जहां एक ओर फोर लेन व टू लेन मार्ग बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर जमुनहा क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए जर्जर मार्ग से होकर आवागमन करना पड़ता है। मार्ग के गड्ढे लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने के साथ ही उन्हें चुटहिल भी कर रहे हैं। वहीं जमुनहा क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय भिनगा आने के लिए मल्हीपुर, बदला, नासिरगंज का चक्कर लगाना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश पर चला गड्ढा मुक्त अभियान भी इस मार्ग ही हालत में सुधार नहीं ला सका है। भिनगा परसा होते हुए लक्ष्मनपुर बैराज जाने वाले मार्ग से क्षेत्र के पतिझिया, लक्ष्मनपुर, डेहरिया, सुकईया, मछरिहवा, भोजापुरवा सहित करीब 100 गांव के लोग इस मार्ग से होकर यात्रा करते हैं। क्षेत्र के बिमल ओझा, राजेश्वरी, विपुल, वीरेंद्र आदि लोगों का कहना है कि यदि इस मार्ग का दोहरीकरण हो जाए तो ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी।
भिनगा परसा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। -केपी मिश्रा अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें