फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीएपी न मिलने पर किसानों ने किया सड़क जाम, हंगामा

Wed, 20 Nov 2024 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। खेत तैयार कर चुके किसान गेहूं बोने के लिए परेशान हैं। वहीं समितियों पर घंटों इंतजार के बाद भी डीएपी न मिलने से किसान मायूस लौट रहे हैं। इससे नाराज जमुनहा क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को नासिरगंज बदला मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार के आश्वासन पर माने किसानों ने मार्ग खाली किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जमुनहा के गौसपुर साधन सहकारी समिति पर डीएपी होने की सूचना होने के बाद सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंच गए। इनमें से आधे से अधिक किसानों को खाली लौटना पड़ा। यही हाल नासिरगंज का भी रहा। नाराज किसानों ने मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना के बाद नासिरगंज चौकी पुलिस के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने किसानों को आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद माने किसानों ने मार्ग खाली किया। तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। यह स्थिति सिर्फ जमुनहा की ही नहीं जिले के अन्य समितियों पर भी डीएपी के लिए मारामारी मची हुई है।
यहां आने वाले किसान पूरे दिन इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटने को विवश है। वहीं जिन किसानों को एक बोरी डीएपी मिल भी रही है। वह भी पर्याप्त न होने से किसान चाह कर भी गेहूं की बोआई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि जब सरकार की ओर से उर्वरक की कमी न होने देने का दावा किया जा रहा है तो यह समस्या क्यों है। इस बारे में जिला कृषि अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्रा का कहना है कि डीएपी पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। किसान संयम बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें