फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, 99 % लाने वाले लखनऊ के तथागत से

Mon, 18 May 2015 04:09 PM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीएसई (दसवीं) में 99 प्रतिशत अंक पाकर देश भर में दूसरा स्थान हासिल करने वाले गोमतीनगर के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के स्टूडेंट तथागत भाटिया अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का विशेषज्ञ बनना चाहते हैं। तथागत कहते हैं कि ह्यूमिनिटीज केसब्जेक्ट पढ़ना मुझे अच्छा लगता है और आगे इसी में अपना कॅरियर बनाऊंगा।
विज्ञापन


आईसीएसई में गणित व कम्प्यूटर साइंस में 100-100 नंबर  और  साइंस में 99 नंबर पाने वाले तथागत कहते हैं कि वह आगे आर्ट्स स्ट्रीम में ही पढ़ेंगे। इसके बाद सिविल सर्विसेज का एग्जाम देंगे और इंडियन फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस) बनकर देश का नाम रोशन करेंगे।

आईएफएस बनने के बाद उन्हें इंटरनेशनल रिलेशन की पढ़ाई करने का मौका यूनाइटेड नेशंस में मिल जाएगा। यही तथागत के जीवन का लक्ष्य है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। गोमतीनगर में अपने नाना एमजी भाटिया और नानी कृष्णा भाटिया के साथ तथागत रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन से मिली अच्छा कॅरियर बनाने की प्रेरणा

तथागत भाटिया की बड़ी बहन अनुश्री भाटिया जो कि अमेरिका के बोस्टन में स्थित माउंट होलीओक इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन कर रही हैं उन्होंने अपने भाई को ह्यूमिनिटीज में अच्छा कॅरियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

तथागत को अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर डिबेट करना काफी अच्छा लगता है। वह दूसरे देशों के बारे में काफी कुछ पढ़ते रहते हैं। बहन अनुश्री को अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए अमेरिकन गवर्मेंट 83 प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है। आगे तथागत अपनी बहन की प्रेरणा से ही ह्यूमिनिटीज की पढ़ाई करेंगे।

तथागत भाटिया कहते हैं कि उन्होंने रेग्युलर स्ट्डी व क्लासरूम टीचिंग पर फोकस किया। वह कहते हैं कि अपने जीवन का लक्ष्य आप हाईस्कूल से पहले ही निर्धारित कर लें और उसके बाद उसे हासिल करने के लिए दिन रात मेहनत करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें