फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईसीआईसीआई बैंक में रोजगार के अवसर, आवेदन आज से

Tue, 10 Feb 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की प्लेसमेंट सेल ने विद्यार्थियों के लिए एक नए प्लेसमेंट अवसर की घोषणा की है। देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआर्ईसीआई बैंक लिमिटेड ने सेल्स मैनेजर व रिलेशनशिप मैनेजर के 60 पदों के लिए 10 फरवरी से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 व 11 फरवरी दो दिनों तक चलेगी। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल अनुभाग में मौजूद है।
विज्ञापन

सभी नियुक्तियां बैंक की व्यावसायिक जरूरत के अनुसार पैन-इंडिया स्तर पर की जाएंगी। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक चयनित अभ्यर्थियों की जिम्मेदारियों में नए ग्राहकों का अधिग्रहण, व्यवसाय वृद्धि से जुड़े कार्य, ग्राहकों के साथ नियमित संवाद के माध्यम से संबंध प्रबंधन, उपयुक्त बैंकिंग समाधान करना और निर्धारित नीतियों के अनुरूप सेवा सुनिश्चित करना शामिल होगा।

ये है पात्रता
10वीं और स्नातक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। उम्र सीमा 25 वर्ष से कम है। साथ ही संचार कौशल, ग्राहक संबंध प्रबंधन क्षमता, बिक्री योग्यता, समस्या-समाधान कौशल और बैंकिंग उत्पादों की बुनियादी समझ भी जरूरी है।
विज्ञापन


स्थानांतरण व क्षेत्रीय यात्रा भी होगी

बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को जरूरत के अनुसार स्थानांतरण और क्षेत्रीय यात्रा के लिए तैयार रहना होगा। इसके लिए अतिरिक्त भुगतान भी किया जाएगा।

ये मिलेगा वार्षिक पैकेज

चयनित उम्मीदवारों को पांच लाख प्रतिवर्ष (सीटीसी) दिया जाएगा। जो शहर की श्रेणी के अनुसार परिवर्तित हो सकता है। इसके अतिरिक्त, प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन, मेडिकल बीमा और अन्य कर्मचारी लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें