फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में आई औद्योगिक क्रांति : केशव

विज्ञापन
सम्मेलन में मुख्य अति​थि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और विधायक पंकज सिंह का माला पहनाकर स्व
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से राजभवन मार्ग स्थित विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में यूनियन बजट 2026-27 व्यापारी सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने व्यापारियों से आह्वान किया कि पीएम मोदी की अपील के तहत हम स्वदेशी खरीदें और बेचें। आज भारत चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आने से बड़े स्तर पर निवेश आ रहा है।
विज्ञापन


सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान व्यापारी पलायन कर रहे थे। पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। जब प्रतिकूल स्थिति थी तब भी व्यापारियों ने कमल के फूल का साथ दिया। 2027 में लखनऊ की सभी सीटों पर भी कमल खिलेगा और 2027 में हमें अपना ही रिकॉर्ड तोड़ना है। विशिष्ट अतिथि नोएडा विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आज भारत का सबसे हाई ग्रोथ रेट चल रहा है। 2047 का एक नया भारत होगा।
सम्मेलन के संयोजक और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभिषेक खरे ने उत्तर प्रदेश के उद्यमी एवं व्यापारी समाज की सुरक्षा, राहत और व्यापारिक सुगमता के लिए पांच सूत्रीय ज्ञापन डिप्टी सीएम को सौंपा। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, विनीत अग्रवाल शारदा प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, मनीष गुप्ता सह-संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ, सुधीर हलवासिया, अजय त्रिपाठी मुन्ना, संदीप बंसल, घनश्याम अग्रवाल गुड्डा, टिंकू सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें