फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG MATCH: स्टेडियम की बदइंतजामी ने किया परेशान, एक चाय की कीमत 100 रुपये, समोसा बिका 70 का

Mon, 30 Oct 2023 05:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

पूरे मैच के दौरान लोग सीट को लेकर आपस में झगड़ते रहे। दावा था कि मैच देखने आए हर दर्शक को एक-एक पानी की बोतल मिलेगी। यह दावा हवा हवाई निकला। 
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम में मैच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी नजाकत, नफासत और मेहमाननवाजी के लिए मशहूर लखनऊ शहर में हुए क्रिकेट मैच में बदइंतजामी की मार दिखाई पड़ी। मैच देखने आए दर्शक पांच बार चेकिंग कराकर स्टेडियम के भीतर पहुंचे तो कोई उनको कोई सीट बताने वाला नहीं था। इसका असर यह हुआ कि लोग अपनी के बजाय दूसरे की सीट पर बैठ गए। ऐसे में पूरे मैच के दौरान लोग सीट को लेकर आपस में झगड़ते रहे। दावा था कि मैच देखने आए हर दर्शक को एक-एक पानी की बोतल मिलेगी। यह दावा हवा हवाई निकला। एक स्थान पर पीने का पानी रखा गया, लेकिन वहां इतनी गंदगी हो गई कि लोगों का वहां पहुंचना दूभर हो गया। बची खुची कसर खाने के बेहद महंगे सामान ने पूरी कर दी।

विज्ञापन


सीट पर पड़ी हुई थी चाय

खाने के सामान का आलम यह था कि 70 रुपये में दो छोटे समोसे मिल रहे थे। कोल्ड ड्रिंक, पॉप कॉर्न और मोमोज के लिए लोगों से सौ सौ रुपये लिए गए। चिप्स के पैकेट भी एमआरपी से दोगुने दाम पर बेचे गए। टी-20 में कम समय का मैच होने की वजह से बिना खाए पीए लोगों का काम चल सकता है, लेकिन 50 ओवर के मैच के दौरान ऐसा संभव नहीं था। ऐसे में मजबूरी में लोगों ने महंगा सामान खरीदकर अपनी भूख मिटाई। मैच के दौरान कई बार ऐसा भी हुआ कि स्टॉल पर जाने पर भी उनको समोसे आदि खत्म होने की बात बताई गई। स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के मैच से पहले विश्व कप के तीन मैच हो चुके हैं। इसके बावजूद कई सीटों की हालत बेहद खराब थी। उन पर चाय और कॉफी गिरकर सूख चुकी थी, लेकिन किसी ने उसे साफ करने की जहमत नहीं उठाई थी। ऐसे में काफी लोगों को जमीन पर बैठकर मैच देखना पड़ा।

ऐसा वॉशरूम... देखते ही हालत खराब
मैच के दौरान स्टेडियम के वॉशरूम की हालत बेहद खराब हो गई। इसमें पानी भरा हुआ था। ऐसे में लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे। लोगों ने इस पर नाराजगी जताई तब जाकर काफी देर बाद सफाई कर्मचारी वहां आया, लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी हालत फिर से वैसी हो गई।

विज्ञापन


दूसरी पारी में मिली चाय, वो भी 100 रुपये की
मैच देखने आए दर्शक पहली पारी में एक कप चाय के लिए तरस गए। इन्हें दूसरी पारी शुरू होने पर चाय मिल सकी। खास बात यह रही कि ये एक कप चाय के लिए 100 रुपये वसूले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें