फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पुलिस से झड़प, 150 हिरासत में

Tue, 25 Jul 2017 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन
विज्ञापन
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और इंकलाबी नौजवान सभा ने लखनऊ य‌ूनिवर्स‌िटी के गेट नंबर 1 से लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। प्रदर्शन की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिस पर झड़प हो गई। इसके बाद 150 छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया। 
विज्ञापन


आइसा नेता नितिन राज ने कहा भाजपा सरकार ने सारे विश्वविद्यालय को लड़ाई के अखाड़े में बदल दिया और सीट कटौती की है। इतना ही नहीं फन्ड कट किया है इसके अलावा महिलाओं का दमन भी बढ़ा है। 
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय में 6 छात्रावासों को सेल्फ फाइनेंस किया जा रहा  है, जिससे गरीब छात्रों को और दिक्कत होगी।

स्टूडेंट्स ने ये मांगें रखीं...
1. लविवि के छात्रों पर लगे फर्जी मुकदमा वापस करो।
2. सहारनपुर के दोषियों को दंडित करो।
3. सहारनपुर के नेता चंद्रशेखर को बिना शर्त रिहा करो।
4. भ्रष्टाचार के नाम पर लगाई गई भर्तियों पर रोक हटाई जाए और उत्तर प्रदेश लोक आयोग की जांच सीबीआई की निगरानी में  करवाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें