फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: घुटने तक भरे पानी में, एक हाथ से सहारा तो दूसरी तरफ छाता... लखनऊ कमिश्नर की तस्वीर हो रही वायरल

Fri, 16 Sep 2022 01:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लगातार बारिश से जलभराव व सड़क धंसने से परेशान शहर का जायजा लेने निकलीं मंडलायुक्त रोशन जैकब की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें घुटनों तक भरे पानी में उन्होंने अपने एक हाथ में चप्पल पकड़े हैं तो दूसरे हाथ से सहारा लिया हुआ है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त रोशन जैकब। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में लगातार बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया है। घरों में पानी घुस गया है। कैंट इलाके की दिलकुशा कालोनी में दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत तक हो गई। इसी तरह उन्नाव में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


बारिश से परेशान शहर का निरीक्षण करने निकलीं लखनऊ की मंडलायुक्त (कमिश्नर) ने शुक्रवार सुबह ही शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज जानकीपुरम, राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल व रिवरफ्रंट कॉलोनी आदि स्थानों का निरीक्षण करने के साथ ही जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में वह घुटने तक भरे पानी में एक हाथ से सहारा लेकर व दूसरे हाथ में चप्पल लेकर आगे बढ़ रही हैं। उनके एक सहयोगी ने छाता पकड़ रखा है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग उनके सेवा भाव की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि एक अधिकारी को इसी तरह जनता के लिए समर्पित होना चाहिए।
विज्ञापन




प्रदेश में मौसम का हाल देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नज़र रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें।

उन्होने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को  तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जनपदों में इस बारिश से फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने अधिकारियों को इसका सर्वेक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें